Friday, 20 October 2023

अक्टूबर में एक ग़ांव

 घर के बगल तालाब 

तालाब के किनारे घास

घास पर ओस की चादर

ओस की चादर पर नाचती सुबह की किरणें

गुलाबी सर्द मौसम

नींबू वाली चाय की चुस्कियां

गेंदे के फुलवारी की महक

लंबी सांस, अहा ! 


थोड़ा ख्वाब, थोड़ी हकीकत 😊